फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 23 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र बरामद

पटना, 24 अगस्त 2025: जक्कनपुर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार सिन्हा (नालंदा) और उदय कुमार झा उर्फ अविनाश कुमार (समस्तीपुर) शामिल हैं।

मामला कैसे खुला

22 अगस्त को गश्ती के दौरान होटल माधो इंटरनेशनल, मीठापुर के पास से अजय कुमार सिन्हा को पकड़ा गया। उसके पास से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र बरामद हुए। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह दस्तावेज़ उदय कुमार झा ने रखने के लिए दिए थे।

अगले दिन पूछताछ में उदय कुमार झा ने स्वीकार किया कि वह अजय कुमार के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों से पैसे वसूलता था। इसके लिए अभ्यर्थियों से मूल प्रमाण-पत्र और चेक भी लिए जाते थे। आरोपियों ने फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाने और सेंटर मैनेज कर भर्ती कराने की बात कबूल की।

बरामदगी

  • 23 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • विभिन्न बैंकों के सादे चेक

कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में जक्कनपुर थाना कांड संख्या-651/25 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले- बिहार में विकास नहीं, भ्रष्टाचार पर सरकार मौन

    Share Add as a preferred…

    बिहार टेंडर घोटाले में RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप: ‘आनंद किशोर सबसे बड़े किंगपिन’, ED और जांच एजेंसियों पर भी उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…