केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को बिहार प्रवास पर, मखाना महोत्सव और रबी कार्यशाला में करेंगे सहभागिता

नई दिल्ली/पटना, 4 अक्टूबर 2025: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मखाना महोत्सव, रबी कार्यशाला और कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह प्रवास बिहार में कृषि विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वे सुबह 10.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11.55 बजे पटना पहुंचेंगे।

पटना पहुंचने के बाद दोपहर 12.30 बजे गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात 1 बजे से 2 बजे तक मखाना महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में बिहार के मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों की आय संवर्धन और कृषि नवाचार पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 2.30 बजे बापू सभागार, गांधी मैदान में आयोजित रबी कार्यशाला और कृषि सलाहकार संवाद में मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) और अन्य कृषि विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि योजनाओं और नवाचार पर विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बिहार के किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय संवर्धन के लिए रणनीतियों पर भी विविध सत्र होंगे।

 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…