चाचा तो शुरू से हम दोनों भाई को आगे बढ़ाने में लगे हैं.. तेजस्वी को मेरा भी आशीर्वाद’, तेजप्रताप ने की नीतीश की तारीफ

पटना: जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना ‘राजनीतिक उत्तराधिकारी’ बताया है, तब से बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ गई है. विपक्ष जहां सीएम को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं आरजेडी नेता और मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनके बयान का स्वागत करते हुए कहा कि हम उनके भतीजे हैं, ऐसे में अगर हमें आगे बढ़ने में चाचा (नीतीश) का आशीर्वाद मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है?

तेजप्रताप यादव ने कहा कि चाचा का आशीर्वाद मिल रहा है आगे बढ़ने के लिए तो इसमें गलत क्या है? चाचा तो शुरू से लगे रहते हैं हमलोगों को आगे बढ़ाने के लिए. नौजवान हैं, उनके भतीजे हैं हमलोग. कोई चाचा नहीं चाहेगा कि भतीजा का पैर तोड़ दिया जाए या खींच लिया जाएगा, वो तो आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद ही देगा।

क्या आने वाले समय में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, इस सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि जो काम कर रहा है, वो सीएम क्यों नहीं बनेगा. बिहार की सरकार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है और जो वायदा बिहार की सरकार ने किया था, वह पूरा किया जा रहा है. हमलोग नौजवान हैं. जिस तरह यूपी में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने, उसी तरह मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन मेरा छोटा भाई भी सीएम की कुर्सी जरूर संभालेगा।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा, स्टार्टअप और डिजिटल विकास से बिहार को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *