वैशाली में ट्रिपल मर्डर, मां और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, पति भी बुरी तरह घायल

वैशाली में नवसृजित काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव के एक घर में महिला और उसकी दो पुत्री की निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं महिला का पति बेहोश अवस्था में पाया गया, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया है. अब महिला के पति के होश में आने पर ही घटना के कारण का पता चल पाएगा. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह लालबाबू सिंह की पत्नी आशा देवी, बड़ी बेटी कशिश और छोटी बेटी नंदनी का शव खून से लथपथ घर के हॉल में बेड पर ही पड़ा हुआ मिला. जबकि लालबाबू सिंह बेड के नीचे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि लालबाबू सिंह गाड़ी चलाने का काम करता है और नशे का आदी है, इसलिए संभावना है कि उसी ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी होगी. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में लालबाबू का इलाज चल रहा है. उसके होश में आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार बंद हिंसा: सीतामढ़ी में 35 नामजद और 3000 अज्ञात पर FIR, CCTV के आधार पर 15 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    सिवान हिंसा पर बड़ा एक्शन: फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 200 से ज्यादा गिरफ्तार; 2500 अज्ञात पर FIR, इंटरनेट सेवा भी रही बंद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *