भागलपुर होकर जाने वाली ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कई ट्रेनों का ठहराव रेलवे द्वारा विंध्याचल स्टेशन पर दिया है। ट्रेनों का ठहराव 15 से 28 अक्टूबर तक होगा। इसमें 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 15, 17, 20, 22, 24 एवं 27 अक्टूबर, 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 अक्टूबर, 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 20 एवं 27 अक्टूबर, 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 17 एवं 24 अक्टूबर और ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 15 से 28 तक हर दिन विंध्याचल स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं, लखनऊ डिवीजन में जाफराबाद स्टेशन पर 17 से 28 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इसके लिए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 13413 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 16, 18, 21, 23, 25 और 28 अक्टूबर 2023 रास्ते में एक घंटा 10 मिनट के लिए और 13414 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

ये भी पढ़े..

जमालपुर लोको शेड में डीएम वाटर प्लांट फिर हुआ चालू, एल्को इंजनों की विश्वसनीयता और अनुरक्षण क्षमता बढ़ेगी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *