भागलपुर हीलिंग टच मेडिका हॉस्पिटल के कोलकाता से आए चिकित्सक ने सड़कों पर घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर के तिलका मांझी स्थित हीलिंग टच मेडिका हॉस्पिटल में कोलकाता से इलाज करने आए डॉक्टर घंटा हीलिंग टच हॉस्पिटल के सामने ही घंटा जमकर हंगामा करते दिखे वहीँ इस हंगामा के दौरान सड़कों पर जाम लग गया, तिलकामांझी स्थित मेडिका हीलिंग टच हॉस्पिटल के इस चिकित्सक ने आज कई रोगियों का उपचार भी किया था.

हंगामा कर रहे डॉक्टर को मेडिका हीलिंग टच हॉस्पिटल के कर्मचारियों के द्वारा वहां से पकड़ कर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण वह सड़क पर निकालकर चिल्लाने लगे। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसको देखते हुए अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा उन्हें अस्पताल के अंदर ले जाया गया। वही अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

वही इस दौरान मीडिया कर्मियों को अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा वीडियो बनाने से भी रोका गया। वहीं अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब डॉक्टर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे डॉक्टर का इलाज नहीं कर कर उन्हें मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कैसे रखा है। वही हीलिंग टच मेडिका के चिकित्सक ने कहा कोलकाता से आए डॉक्टर की धड़कन है अचानक तेज हो गई और वह बॉक्स लाने लगे हम लोगों को सूचना मिलने से पहले वह सड़कों पर जा चुके थे तब हम लोगों ने जाकर उन्हें वापस अपने क्लीनिक लाया और उन्हें उचित उपचार के लिए चिकित्सा प्रारंभ कर दी है अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई चिकित्सक ही सड़कों पर खुलेआम इस तरह से हो हंगामा करते दिखेंगे तो रोगियों का क्या होगा?

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *