पोक्सो एक्ट पर विशेष लोक अभियोजकों को दिया गया प्रशिक्षण

बीआईसीए, हाजीपुर में नए आपराधिक कानून और ई-साक्ष्य पर चर्चा

पटना, 15 जून।बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बीआईसीए), हाजीपुर में रविवार को पोक्सो एक्ट पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यभर के न्यायालयों में कार्यरत विशेष लोक अभियोजकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अभियोजकों को नए आपराधिक कानून, पोक्सो एक्ट, ई-साक्ष्य और ई-अभियोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियोजन कार्य को अधिक प्रभावी बनाना और त्वरित न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव ने की। यह प्रशिक्षण बीआईसीए, हाजीपुर के सामान्य परिषद् के प्रशिक्षण कैलेंडर का हिस्सा है।

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2024 से राज्य में तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं, जिनसे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है और जनता को समय पर न्याय मिलने की दिशा में अहम प्रगति हुई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई. जितेंद्र कुमार, निदेशक, बीआईसीए, हाजीपुर समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    चंपारण में भ्रष्टाचार पर ‘निगरानी’ का प्रहार! ₹30,000 घूस लेते धरे गए डेयरी फील्ड ऑफिसर; ‘समग्र विकास योजना’ में मांग रहे थे ‘कट मनी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *