कटिहार के कुर्सैला में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर टक्कर में 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की

पटना।बिहार के कटिहार जिले के कुर्सैला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चांदपुर हनुमान मंदिर के पास स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि, “यह घटना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए दो लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में जारी है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


 

  • Related Posts

    शिवहर के 70 वर्षीय मोहन राम 6 साल से पेंशन से वंचित, आधार में गलती बनी बड़ी बाधा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू, देरी से आने वाले कई परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश से वंचित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *