बिहार के तीन जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश

पटना।बिहार में मौसम का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सोमवार को पटना जिले में तीन, गया में एक और अरवल जिले में एक व्यक्ति की वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आकर मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा, “खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।”

सरकार की अपील:
जनता को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *