बिहार में दर्दनाक हादसा: बहन की डोली उठने से पहले एक साथ उठी तीन भाइयों की अर्थी, शादी का घर बना मातम का गवाह

हाजीपुर/वैशाली | 5 मई 2025: बिहार के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों भाई अपनी बहन की शादी के भोज के लिए दही लेने बाजार जा रहे थे। अगले दिन घर में बहन की बारात आनी थी, लेकिन शादी से ठीक पहले घर में मातम पसर गया।

शादी की खुशियों के बीच हादसे ने सब कुछ बदल दिया

मृतकों की पहचान रसूलपुर गांव के सोनू कुमार, राजीव कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। सोनू कुमार की बहन की सोमवार को शादी थी और घर में मटकोर की रस्म के बाद पकवान बन चुके थे। इसी बीच भोज के लिए दही की जरूरत थी, जिसके लिए तीनों युवक बाइक से चकौसन बाजार निकले। लौटते वक्त चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम, टूटा परिवार

शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक तीन अर्थियों के सामने बेबस रह गया। गांव में कोहराम मच गया। लोजपा संसदीय वोट के जिला महासचिव अजय पासवान ने बताया, “जहां सोमवार को बारात आने वाली थी, वहां अब मातम छाया है। मेहमान आ चुके थे, पकवान बन चुके थे, लेकिन यह हादसा सबकुछ बदल कर रख गया।”

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सोमवार सुबह जब गांव में हादसे की खबर फैली, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लंबी देर तक जाम लगने के कारण यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और जाम हटवाया।

पुलिस कर रही जांच, जल्द होगी कार्रवाई

चांदपुरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि, “फरार वाहन की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

सरकारी सहायता की मांग

परिवार की हालत इतनी खराब है कि कोई बोलने की स्थिति में नहीं है। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर

    Share Add as a preferred…

    रामांशु सर और CA कुणाल किशोर जन सुराज में शामिल, 13 जुलाई को PK का नामांकन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *