नहीं रहे ‘तोरे बिना मोहे चैन’ फेम गायक राशिद खान, 55 वर्ष की उम्र में कैंसर ने ले ली जान

हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर सिंगर राशिद खान का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था।

हालांकि बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन अफसोस 55 साल की उम्र में राशिद खान कैंसर से जंग हार गए और हमेशा -हमेशा की लिए दुनिया से रुखसत हो गए। खान के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।

राशिद खान के गाने

बता दें कि सिंगर  राशिद खान ने इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। सिंगर के टॉप गानों की बात करें तो वह इंडस्ट्री में ‘तोरे बिना मोहे चैन’ नहीं जैसा सुपरहिट गाना गाया था। वहीं वह शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में भी गाना गा चुके हैं। वह ‘राज 3’, ‘कादंबरी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मंटो’ से लेकर ‘मीटिन मास’ जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं। वहीं उनके एक हिट गाने में  ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ भी शामिल है। जिसे आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…