पैक्स चुनाव के लिए सदस्य बनने का आखिरी दिन आज

पटना। पैक्स चुनाव के लिए सदस्य बनने का सोमवार को आखिरी मौका होगा। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने 30 सितंबर तक सदस्य बनने वाले को ही मतदान में भाग लेने और चुनाव लड़ने की पात्रता रखी है। 30 सितंबर बाद सदस्य बनने वाले को इस चुनाव में मतदाता नहीं बनाया जाएगा।

सदस्य बनने के लिए हजारों आवेदन लंबित है। इसकी सुनवाई रविवार को भी जिलों में सहकारिता कार्यालय में हुई। सोमवार तक सदस्य बन जाने वाले लोगों की सूची डीसीओ को 4 अक्टूबर तक भेजी जाएगी। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इसी सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 अक्टूबर को होना है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…