टीएमबीयू पीआरओ पर धमकी देने का आरोप, मामला कुलपति तक पहुँचा

भागलपुर।तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्थापना शाखा के प्रभारी (एसओ) सुनील कुमार ने जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. दीपक कुमार दिनकर पर फोन पर धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ ने शिक्षकेतर कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व में सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसकी प्रति कुलपति एवं कर्मचारी संघ को भी भेजी गई है।

एसओ का आरोप है कि 21 अप्रैल को वे डॉ. दीपक के कक्ष में कुछ दस्तावेजों के सिलसिले में पहुँचे थे, लेकिन पीआरओ अनुपस्थित थे। उसी दिन शाम को डॉ. दीपक ने उन्हें फोन कर धमकी दी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।

पीआरओ ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, पीआरओ डॉ. दीपक दिनकर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एसओ द्वारा कई गलत बातें उनके कार्यालय कर्मियों से कही गई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण हैं।

इस मामले की जानकारी सिंडिकेट सदस्य रंजीत कुमार ने कुलपति डॉ. जवाहर लाल को दी है। कुलपति ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कुलसचिव डॉ. रामाश्रय प्रसाद को जांच का निर्देश दिया है। फिलहाल विश्वविद्यालय में इस घटना को लेकर माहौल गर्म है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार के कलाकारों को मिला नया मंच: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया ‘कला संवाद’ पत्रिका का विमोचन; ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *