भागलपुर : चक्का जाम को लेकर भागलपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 25 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

भागलपुर। बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तावित चक्का जाम के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। शहरी क्षेत्र के 25 प्रमुख स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोका जा सके।

एसएसपी हृदय कांत ने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगर किसी ने तोड़फोड़ की या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने और हालात बिगड़ने पर तुरंत नियंत्रण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *