श्रावणी मेला के लिए भागलपुर से देवघर और बासुकीनाथ के लिए शुरू होगी विशेष बस सेवा

भागलपुर। श्रावणी मेला शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। निगम की ओर से कुल छह बसों का परिचालन श्रावणी मेले के दौरान किया जाएगा।

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। बस सेवा का संचालन निम्नलिखित मार्गों पर होगा:

  • दो बसें: जोगबनी से भागलपुर-सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक।
  • चार बसें: भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक।
  • एक बस: कहलगांव से सुल्तानगंज होते हुए बासुकीनाथ तक।

श्रावणी मेले में लाखों कांवरियों के जुटने की संभावना को देखते हुए यह सेवा कांवरियों के लिए एक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *