पूर्वी चंपारण की विजया कुमारी ने अमेरिका में लहराया परचम, विश्व पुलिस और फायर खेलों में जीते 6 पदक

मोतिहारी/नई दिल्ली। पूर्वी चंपारण की बेटी विजया कुमारी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस और फायर खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन किया है। विजया ने सीआईएसएफ (CISF) की ओर से भाग लिया और अकेले दम पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीआईएसएफ के कुल खिलाड़ियों ने 64 पदक जीते, जबकि भारत ने कुल 560 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।

विजया कुमारी को मिले ये पदक:

  • स्वर्ण पदक:
    • 100 मीटर दौड़
    • 4×100 मीटर रिले
    • 4×400 मीटर मिश्रित रिले
  • रजत पदक:
    • 200 मीटर दौड़
    • 400 मीटर बाधा दौड़
  • कांस्य पदक:
    • 400 मीटर दौड़

70 देशों के 10 हजार प्रतिभागी हुए शामिल

30 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित यह प्रतियोगिता दुनिया भर के पुलिस व अग्निशमन सेवा के कर्मियों के लिए खेलों का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस बार इसमें 70 से अधिक देशों के करीब 10 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सीआईएसएफ के खिलाड़ियों ने 6 प्रमुख स्पर्धाओं में भाग लेकर 64 पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या को मजबूती दी, जिससे भारत को तीसरे स्थान पर आने में सफलता मिली।


 

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *