सहरसा में आपसी विवाद में तीन लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर

सहरसा, 17 जुलाई 2025: सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला मोहल्ले में मंगलवार देर रात दो परिजनों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे आपसी कहासुनी को कारण माना जा रहा है, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के सईद को किसी बात को लेकर उसके भतीजे ने चाकू से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई सईद की पत्नी रुबीना खातून पर भी हमला किया गया। इसके बाद जब सईद के रिश्तेदार रफीक ने हस्तक्षेप किया, तो उनके गले पर भी चाकू से प्रहार किया गया। उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *