मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

बिहार में सड़क हादसे के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबरें निकलकर सामने आती रहती है।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है।

जानकारी के अनुसार, कटिहार – पूर्णिया NH 31 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां मोटरसाइकिल और कार मे भयानक टक्कर हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पे ही मौत हो गई।

वहीं,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गई हैं। जबकि इस घटना के बाद भीड़ जमा होने की वजह से सड़क जाम हो गया। इसके बाद पुलिस की मदद से जाम को खाली करवाने कवायत शुरू कर दी गई हैं। यह मामला कटिहार के IPG मॉल के समीप के समीप दलन का बताया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…