शाहजंगी मोहल्ले में करंट की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

भागलपुर, 21 जून 2025:शहर के पश्चिमी हिस्से के शाहजंगी मोहल्ले में शनिवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। गनीमत रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं हुई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घायलों की पहचान तमन्ना परवीन, बीवी सोनम और मो. रकीब के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य मकान के पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तार काफी लूज था और मकान से सटा हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ दिन पहले इसी मोहल्ले में एक और मकान में इसी तरह की दुर्घटना हो चुकी थी। तब भी बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई

अलीगंज विद्युत सबडिवीजन के सहायक अभियंता से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और उनकी तबीयत खराब चल रही है। वहीं अलीगंज क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उन्हें जानकारी मिल चुकी है।

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं और यदि समय पर सुधार कार्य नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

स्थानीय निवासियों की मांग है कि

  • सभी लूज तारों की तुरंत मरम्मत हो,
  • मकानों से सटे हाई वोल्टेज तारों को हटाया जाए,
  • और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति संरचना की व्यापक जांच कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

 

  • ये भी पढ़े..

    कॉम्फेड ने तय समय से पहले बनाया रिकॉर्ड, 2000 नई दुग्ध सहकारी समितियों का लक्ष्य पूरा

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने सुल्तानगंज-भागलपुर पहुंचे डीआरएम, रेलवे व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *