लखीसराय में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का हुआ शुभारंभ

लखीसराय, 01 जुलाई 2025:क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा लखीसराय जिले के समाहरणालय कार्यालय परिसर में दिनांक 01 से 03 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती स्वधा रिजवी एवं लखीसराय के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने आवेदकों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से किया।

गौरतलब है कि डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में बढ़ती भीड़ और लखीसराय में कोई स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने इस कैंप की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य स्थानीय आवेदकों को उनके निवास स्थान के निकट पासपोर्ट से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

भारत सरकार द्वारा 12 मई 2025 से चिपयुक्त पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं, जिसमें आवेदकों की संपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप से संग्रहित होती है। अप्रैल 2024 के बाद से यह दसवां मोबाइल वैन कैंप है, इससे पूर्व सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया और बगहा में ऐसे कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।

इस कैंप में नए और पुनर्नवीकरण पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर अप्वाइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान फोटोग्राफी, बायोमैट्रिक और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी। कैंप में पीसीसी (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट) हेतु आवेदन, पूर्व से रोके गए आवेदन या बिना अप्वाइंटमेंट वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की यह पहल राज्य में पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह जानकारी भी साझा की गई कि वर्ष 2024-25 में बिहार पुलिस को पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार की ओर से पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *