भागलपुर के इंग्लिश में चोरों का तांडव, एक साथ कई जगहों पर धावा, 2 बाइक चोरी – दर्जनों बाइक उड़ाने की थी साजिश

भागलपुर। सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। दिनांक 23 दिसंबर की देर रात गांव में एक साथ कई चोरों ने एंट्री की और दो मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। हालांकि चोरों की मंशा दर्जनों बाइक उड़ाने की थी, लेकिन वे सिर्फ दो बाइक ही ले जा सके।

कई बाइक निकाली, स्टार्ट नहीं होने पर छोड़ी

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ धावा बोला। कई घरों के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों को चोर बाहर तक निकाल लाए, लेकिन स्टार्ट नहीं होने पर वहीं छोड़कर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चोरी की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, चोर लाल रंग की बाइक से रात करीब 12 बजकर 9 मिनट पर गांव में प्रवेश करते हैं। इसके बाद रात 1 बजकर 22 मिनट पर शांति क्लब, इंग्लिश वार्ड नंबर-8 से एक iSmart बाइक चोरी कर ले जाते हैं

शीतलहर और घने कोहरे के कारण CCTV फुटेज में न तो बाइक साफ दिखाई दे रही है और न ही चोरों की पहचान स्पष्ट हो पा रही है, लेकिन फुटेज में साफ दिखता है कि दो की संख्या में चोर बाइक लेकर फरार होते हैं।

एक साथ कई जगह पहुंचे चोर

ग्रामीणों के मुताबिक, चोर 2 से 3 की संख्या में अलग-अलग टोलियों में गांव के विभिन्न स्थानों पर एक साथ पहुंचे थे, जिससे ग्रामीण सतर्क नहीं हो पाए।

पीड़ित ने बताई आपबीती

बाइक मालिक सुजीत कुमार ने बताया

“मेरे घर के दरवाजे के सामने तीन बाइक खड़ी थीं, दो अपाची और एक iSmart। चोरों ने पहले अपाची बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन अलग-अलग चाभी होने के कारण बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद iSmart बाइक स्टार्ट हो गई और चोर उसे लेकर भाग गए। हम पिछले 10 सालों से बाइक घर के सामने ही खड़ी करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं हुई थी। यह पहली बार है जब चोर बेखौफ होकर बाइक चोरी कर ले गए।”

भागलपुर के इंग्लिश में चोरों का तांडव, एक साथ कई जगहों पर धावा, 2 बाइक चोरी - दर्जनों बाइक उड़ाने की थी साजिश

पीड़ित ने चोरी की घटना को लेकर सबौर थाना में लिखित आवेदन दे दिया है।

ग्रामीणों में भय का माहौल

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मनोज यादव ने कहा

“चोरों के मन में तनिक भी डर नहीं है। वे बड़े आराम से आए और बाइक चुराकर निकल गए। ऐसे में भविष्य में बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।”

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

अब देखना होगा कि सबौर थाना पुलिस कब तक मामले की जांच पूरी कर चोरों को पकड़ पाती है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात की गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…