मारवाड़ी कॉलेज में छात्र जदयू का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता

भागलपुर। छात्र राजनीति को मजबूती देने और युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को छात्र जनता दल (यू) जिला संगठन के तत्वावधान में में भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व के अध्यक्ष मोहम्मद एहसानुल राजा (MD Ehsanul Raza) ने किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंच पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुद्दू साईं और छात्र जदयू जिलाध्यक्ष वसीम अकरम मौजूद रहे। इनके साथ गोलू मंडल, दिव्यांशु कुशवाहा, आनंद कुमार, नेहा कुमारी, पीयूष कुमार, अंजली कुमारी, रागनी कुमारी, प्रीति कुमारी सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाया।

सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने छात्र जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जदयू का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज बुलंद करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में छात्र जदयू जिले के सभी कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र शक्ति ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करती है और इसी सोच के साथ संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी और समर्थन के जरिए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। आयोजकों का कहना है कि यह सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेगा, जिससे भागलपुर जिले में छात्र जदयू की संगठनात्मक मजबूती और भी बढ़ेगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading