बिहार के 12 जिलों में आज आंधी व बारिश के आसार

राज्यभर में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। भागलपुर जिले में भी शुक्रवार और शनिवार को एक से दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है।

12 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके के साथ हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर में शुक्रवार व शनिवार को आंशिक बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *