बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आगाज, हाथों में हथकड़ी लगाकर क्यों पहुंचे लेफ्ट के विधायक?

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर भारी हंगामा किया है। लेफ्ट के विधायक हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे और सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

दरअसल, आज से बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वाम दल के विधाय हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे और भारत सरकार की नीतियों को जोरदार विरोध किया।

अमेरिका से भारतीय प्रवासी लोगों को हाथों में हथकड़ी पहनाकर भारत भेजने का लेफ्ट के विधायक विरोध कर रहे थे। विधायकों का कहना था कि भारत के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करना बंद किया जाए। उन्होंने अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों के साथ घोर अपमानजनक व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा कि ये बंद होना चाहिए।

विधानसभा के बाहर हंगामा करने के बाद लेफ्ट के सभी विधायक हाथों में हथड़ी पहले ही विधानसभा के भीतर पहुंच गए और स्पीकर के सामने जोरदार नारेबाजी की। जिसके बाद स्पीकर ने लेफ्ट के विधायकों को फटकार लगाई। जिसके बाद विधायक अपनी जगह पर जाकर बैठे।

बता दें कि यूएस में नई सरकार के गठन के बाद अमेरिका में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे प्रवासी भारतीयों के डोनाल्ड ट्रंप की सरकार भारत भेज रही है। इस दौरान भारतीय लोगों के साथ बंदियों जैसा व्यव्हार किया जा रहा है और उनके हाथों में हथकड़ी लगाकर भारत डिपोट किया जा रहा है, जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *