भागलपुर में देर रात हूई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

भागलपुर : आंशिक बदरी के बीच शुक्रवार को दिन में धूप-छांव रहा। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं देर रात झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से पुलिस लाइन के सामने पेड़ भी गिर गया।

मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो भागलपुर में शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 14 एवं 15 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • ये भी पढ़े..

    पूरे बिहार में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

    Share Add as a preferred…

    पूर्व सांसद के तीन पुत्र समेत पांच आरोपियों को जेल, जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग मामले में कार्रवाई

    Share Add as a preferred…