भागलपुर के सबौर में ईंट-भट्ठा कर्मी की गला रेतकर हत्या

भागलपुर : सबौर के शंकरपुर स्थित ईंट-भट्ठा के कर्मी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ उसका शव मिला। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी अंकित कुमार उर्फ जाट्टो (35 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

अंकित गुरुवार की देर शाम घर से ईंट-भट्ठा पर गया था और रात में घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह ईंट-भट्ठे पर उसका शव मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन अपराधियों ने कैमरों के तारों को काट दिया था, जिससे जांच में कठिनाई हो रही है।

सबौर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। डीएसपी चंद्रभूषण ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व सांसद के तीन पुत्र समेत पांच आरोपियों को जेल, जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग मामले में कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में मुंगेर का युवक गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर से संपर्क की जांच तेज

    Share Add as a preferred…