पटना में 20 अप्रैल को प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष रूट प्लान

पटना: 20 अप्रैल को “नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल” के समर्थन में प्रस्तावित आक्रोश मार्च को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यातायात पुलिस ने बापू सभागार से गांधी मैदान तक प्रस्तावित मार्च के लिए विस्तृत डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया है।

पुलिस के अनुसार इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति से बचाव के लिए आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


प्रमुख यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान

दानापुर–राजापुर पुल मार्ग:
दानापुर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

अशोक राजपथ–कृष्णा घाट मार्ग:
गायघाट की ओर से आने वाले वाहन कृष्णा घाट के पास कुनकुन सिंह लेन के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

एक्जीविशन रोड:
भट्टाचार्या चौराहे से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

एसपी वर्मा रोड:
इस मार्ग पर वाहन स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे, आगे बाटा मोड़ से उन्हें वापस लौटना होगा।

बुद्धमार्ग/छज्जूबाग क्षेत्र:
टीएन बनर्जी पथ की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा:
इस पूरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

पुलिस लाइन गेट नंबर-01 से बैंक रोड:
इस मार्ग पर भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

मछुआ टोली–ठाकुरबाड़ी मोड़ क्षेत्र:
बारीपथ पर वाहन ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ही जा सकेंगे, आगे गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।


पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…