गांवों में खेल के प्रति बढ़ी ललक, महिलाओं की उम्मीद—“हमारा बच्चा भी खेलेगा, बढ़ेगा”

भागलपुर, 5 मई 2025 — भागलपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों ने ग्रामीण अंचलों में भी खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह का माहौल बना दिया है। अब गांवों की महिलाएं न केवल अपने बच्चों को शिक्षा में आगे देखना चाहती हैं, बल्कि खेलों में भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचते देखना चाहती हैं।

महिला संवाद कार्यक्रमों में गूंजा खेलों का महत्व

नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत स्थित कुसहा गांव में आराधना ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। गांव की नीतू देवी ने कहा, “हमारे गांवों तक सड़कें, बिजली और स्कूल पहुंच चुके हैं, लेकिन अब समय है कि बच्चों के खेलने के लिए भी बेहतर सुविधाएं दी जाएं।”

वहीं गुड्डी देवी ने कहा, “हम चाहती हैं कि हमारे बच्चे भी खेल के मैदान में उतरें, आगे बढ़ें और देश-दुनिया में गांव का नाम रौशन करें।”

अखबारों में खिलाड़ियों की तस्वीरें बनीं प्रेरणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों की तस्वीरें अखबारों में देखकर महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। बिहपुर के हरियो पंचायत की मुन्नी देवी ने कहा, “हमारे गांव में भी खेल का मैदान होना चाहिए, ताकि बच्चे खेलों में भी अपना भविष्य बना सकें।”

सरकारी प्रयासों की सराहना, रोजगार की मांग भी तेज

महिलाओं ने सरकार के द्वारा गांवों में किए गए विकास कार्यों की सराहना की, लेकिन साथ ही अब रोजगार और खेलों के लिए बुनियादी ढांचे की मांग को भी प्रमुखता से रखा। महिला संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं और अपने विचार रख रही हैं, जो गांवों में बदलती सोच और उम्मीदों का प्रतीक है।


 

  • ये भी पढ़े..

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    महंगाई के बीच बिहार सरकार का बड़ा सहारा, लाखों पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे ₹1,100

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *