शराब तस्करी में जब्त स्कॉर्पियो छुड़ाने पहुंचे मालिक को लिया हिरासत में

स्कॉर्पियो छुड़ाने पहुंचे मालिक को लिया हिरासत में

भागलपुर . झारखंड से शराब तस्करी कर सरहसा ले जाने के क्रम में पुलिस ने तस्करों के साथ सहरसा डीपीओ का बोर्ड लगा स्कॉर्पियो कार भी जब्त किया गया था. उक्त कार को छुड़ाने के लिए बरारी थाना पहुंचे कार मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गुरुवार दोपहर को हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर शराब मामले में जब्त डीपीओ सहरसा का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो कार को छुड़ाने के लिए कार मालिक अपने वकील के साथ बरारी थाना पहुंचे थे. वकील ने थाना में सारा कागजात जमा करवाया. इस दौरान बरारी पुलिस के पदाधिकारी ने वकील से कार मालिक के बारे में जानकारी ली. तो उन्होंने बताया कि कार मालिक थाना के बाहर मौजूद हैं. पुलिस ने मामले में बिना देर किये कार मालिक को पकड़ लिया.

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *