पायजामा पहने थे इसलिए हाथ में रिवाल्वर रखना पड़ा:गोपाल मंडल

भागलपुर. दो दिन पूर्व मायागंज अस्पताल में रिवॉल्वर हाथ में लेकर घूमते देखे गये विधायक गोपाल मंडल मामले में बरारी थानाध्यक्ष और विधि व्यवस्था इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है. मामले में विधायक गोपाल मंडल का बयान लिया गया है. जिसमें रिवॉल्वर लेकर घूमने के कारण के बारे में पूछा गया.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में विधायक गोपाल मंडल ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उस दिन वह कुर्ता पायजामा पहने हुए थे और उसमें बेल्ट नहीं रहता है इसलिए वह रिवॉल्वर हाथ में लेकर चल रहे थे. अब सवाल यह है कि विधायक गोपाल मंडल अक्सर कुर्ता पायजामा में ही देखे जाते हैं. तो क्या वह हमेशा ही शस्त्र प्रदर्शन करेंगे. उक्त पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर मुख्यालय को भेजा जायेगा.

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *