नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने वरमाला से पहले तोड़ी शादी

Bihar के Saharsa जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर पंचायत की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी पूर्णिया निवासी रोहन कुमार से तय हुई थी। बारात पहुंचने के बाद जब दूल्हे को स्टेज पर लाया गया, तो वह नशे की हालत में पाया गया। आरोप है कि वह नशे की गोली का सेवन करता है। दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।

इसके बाद शादी समारोह में हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष और ग्रामीणों ने दूल्हे, उसके पिता और अगुआ को रोक लिया। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने पांच कट्ठा जमीन बेचकर करीब 5 लाख रुपये दिए थे। शादी टूटने के बाद उन्होंने रकम वापस करने की मांग की।

मामले की सूचना पर बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। बाद में समझौता हुआ, जिसमें दूल्हा पक्ष ने दहेज में ली गई रकम लौटाने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने दुल्हन के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि उसने साहस और समझदारी का परिचय दिया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में घर में घुसकर किशोरी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश ने गला दबाया, चाकू से किया वार; गांव में दहशत

    Share Add as a preferred…

    सीवान में नकली नोट छापने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5.45 लाख के जाली नोट, मशीन और कई उपकरण जब्त

    Share Add as a preferred…