
Jharkhand के Garhwa जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के चार माह की गर्भवती होने का खुलासा होने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी कुंदन भुइंया की शादी 7 मई 2026 को सुमित्रा कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद जब ससुराल पक्ष को पता चला कि नवविवाहिता चार माह की गर्भवती है, तो परिवार ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।
थाने में दिए आवेदन में सुमित्रा ने बताया कि उसका पिछले एक साल से विकास चंद्रवंशी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था और गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का है। उसने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पति कुंदन भुइंया ने दावा किया कि सुहागरात के समय पत्नी ने किसी ओझा-गुणी की बात कहकर पांच साल तक दूरी बनाए रखने की बात कही थी। बाद में एक युवक का फोन आने पर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई।
मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


