डबल इंजन की सरकार ने बिहार को दी 85 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

फरवरी से जून 2025 तक प्रधानमंत्री के 4 और मुख्यमंत्री के 26 कार्यक्रमों से मिलीं दर्जनों योजनाएं, पटना से लेकर सुदूर जिलों तक विकास की बयार

पटना, 26 जून।बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय यानी डबल इंजन की सरकार की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। बीते कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई दौरे और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई सौगातें मिली हैं। फरवरी से जून 2025 के बीच प्रधानमंत्री ने राज्य में 4 बार आकर 5 प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और 54,400 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 कार्यक्रमों के ज़रिए विभिन्न क्षेत्रों में करीब 30,000 करोड़ रुपये की योजनाएं जनता को समर्पित कीं।

राजधानी पटना को मिली विशेष प्राथमिकता

राजधानी में अधोसंरचना सुधार की दिशा में कई अहम योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास हुआ:

  • जेपी गंगा पथ (3831 करोड़ रु.) – अंतिम चरण का उद्घाटन (कंगन घाट से दीदारगंज)
  • अशोकराजपथ डबल डेकर फ्लाइओवर (422 करोड़ रु.) – देश का पहला ऐसा फ्लाइओवर
  • मीठापुर-महुली ऐलिवेटेड रोड (1105 करोड़ रु.)
  • जीपीओ गोलंबर के पास मल्टी-मॉडल हब (66.81 करोड़) और अंडरग्राउंड सबवे (84.83 करोड़)
  • जेपी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नया टर्मिनल (1200 करोड़ रु.)
  • ड्रेनेज एवं जलापूर्ति योजनाएं (7166 करोड़ रु.)
  • नमामि गंगे योजना के तहत 5 एसटीपी प्लांट का उद्घाटन
  • पीएमसीएच के नए भवन का लोकार्पण (5540 करोड़ रु., 1117 बेड)
  • गंगा पर छह लेन पुल (कच्ची दरगाह–विदुपुर, 4988 करोड़ रु.)

मार्च से जून तक कुल 85 हज़ार करोड़ की योजनाएं

मार्च से जून तक प्रदेश भर में डबल इंजन की सरकार ने लगभग 84,454 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें से कई योजनाएं पहले ही पूर्ण हो चुकी हैं, कुछ पर कार्य शुरू हो गया है और कुछ का शिलान्यास हाल में हुआ है।

कुछ अन्य प्रमुख योजनाएं:

  • 5 मार्च: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 3 लाख लाभुकों को 1200 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर (मुख्यमंत्री द्वारा)
  • 12 मई: 8716 करोड़ रुपये की लागत से 6938 सड़कों की मरम्मत कार्य की शुरुआत
  • 13 मई: बेगूसराय में 200 करोड़ रुपये से अधिक की 48 योजनाओं का शिलान्यास
  • 19 मई: आरा में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास (144.72 करोड़ रुपये)
  • 20 मई: 1002 करोड़ रुपये की 1327 योजनाओं का शिलान्यास (मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना)
  • 9 जून: 342 करोड़ रुपये की योजना – बख्तियारपुर के पास गंगा के बहाव को पुनर्स्थापित करने हेतु
  • 13 जून: कन्या उत्थान योजना के तहत 271 करोड़ रुपये का वितरण

सबसे बड़ी सौगात: 48,500 करोड़ रुपये की योजनाएं – पीएम मोदी का बिक्रमगंज दौरा

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिक्रमगंज में 48,500 करोड़ रुपये की योजनाएं बिहार को समर्पित कीं। वहीं, 20 जून को सीवान में 5,900 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी गई।


डबल इंजन की सरकार ने बिहार में अधोसंरचना, जल-आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक योजनाओं की नींव रखकर राज्य के विकास को नई दिशा दी है। अगले कुछ महीनों में इन योजनाओं का ज़मीनी असर दिखने की उम्मीद है।


 

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *