भागलपुर, 26 जून 2025।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने तीन महामंत्रियों को क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस निर्णय के तहत भाजपा महामंत्री योगेश पांडे को नाथनगर विधानसभा, उमाशंकर को सुल्तानगंज एवं कहलगांव विधानसभा, जबकि नितेश सिंह को भागलपुर एवं पीरपैती विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि इनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा इन क्षेत्रों में और अधिक मजबूत होगा।
इस संबंध में जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी है।


