अरवल में ‘विकसित भारत @ 2047’ अभियान का समापनडीएम अमृषा बैंस बोलीं– युवा ही विकसित भारत की नींव हैं

अरवल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा पायस मिशन स्कूल परिसर, अरवल में आयोजित ‘विकसित भारत @ 2047’ विषयक दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अमृषा बैंस ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कौशल विकास, अनुशासन और नवाचार को अपनाकर ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य
केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही और सरल जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर
जिला सिविल सर्जन डॉ. आर. के. नाथ सहाय ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और विकसित भारत की नींव होते हैं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

आयुष्मान कार्ड का वितरण
कार्यक्रम के दौरान डीएम अमृषा बैंस द्वारा लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, रंगोली और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विकसित भारत की अवधारणा को सजीव किया। प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जदयू का बड़ा एक्शन: बांका सांसद गिरधारी यादव पर गिरी गाज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading