आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहा देश: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह से सुरक्षित और विकासशील है। उन्होंने कहा कि आज देश की सरकार उसी तरह आतंकवाद का मुकाबला कर रही है, जैसे 500 साल पहले महाराणा प्रताप और भामा शाह ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया था।

वे शुक्रवार को राजधानी के बापू सभागार में भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती पर राणा-भामा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


इतिहास से मिली प्रेरणा, आज की सरकार कर रही सशक्त प्रतिकार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,

“जिस तरह महाराणा प्रताप ने अपने आत्मसम्मान और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर संघर्ष को स्वीकार किया, आज उसी प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आतंकवाद को पालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।”


नेताओं ने किया महाराणा प्रताप के पराक्रम का स्मरण

कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी महाराणा प्रताप की वीरता और त्याग की सराहना की:

  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महाराणा को भारत की भूमि का पुखराज बताया।
  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने युवाओं को महाराणा प्रताप के आत्मसम्मान और त्याग से प्रेरणा लेने की अपील की।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज देश की सेना उसी वीरता का परिचय दे रही है, जिसकी परंपरा महाराणा प्रताप ने शुरू की थी।

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह
  • सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, सुशील सिंह
  • मंत्री नीरज बबलू, संतोष सिंह, राजू सिंह, नितिन नवीन
  • विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राणा रणधीर सिंह शामिल रहे।

 

  • ये भी पढ़े..

    ‘रील क्रांति’ बनाम सरकार: जंतर-मंतर से सोशल मीडिया तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z ने बदला विरोध का तरीका

    Share Add as a preferred…

    NEET आंदोलन में नया मोड़, सरकार बातचीत को राजी; CJP ने रखीं दो अहम शर्तें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *