मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित

राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

  • ये भी पढ़े..

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली से ₹20 लाख की हार्ले-डेविडसन बाइक पर भोजपुर पहुंचे राइडर, बोले- भरत भूषण तिवारी को इंसाफ मिलना चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *