दिल्ली से ₹20 लाख की हार्ले-डेविडसन बाइक पर भोजपुर पहुंचे राइडर, बोले- भरत भूषण तिवारी को इंसाफ मिलना चाहिए

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर के एक बाइकर्स ग्रुप के सदस्य राजेश अपनी लगभग ₹20 लाख की हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट रॉड बाइक से करीब 13 से 14 घंटे का सफर तय कर सीधे बिलौटी गांव पहुंचे।

दिल्ली के बाइकर्स ग्रुप ‘थ्रोटल क्लब’ से जुड़े राजेश ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वह केवल संवेदना व्यक्त करने नहीं, बल्कि न्याय की मांग के समर्थन में गांव पहुंचे हैं।

राजेश ने दावा किया कि उन्होंने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए इस मामले को लगातार देखा है। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया हो, तो उसके बाद उसके साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने भरत भूषण तिवारी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ऐसा था तो उनका चिकित्सकीय उपचार कराया जाना चाहिए था। राजेश ने कहा कि किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही निकलना चाहिए।

राजेश ने मीडिया की भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले पर लगातार रिपोर्टिंग होने से लोगों तक जानकारी पहुंची है। उन्होंने मांग की कि न्यायिक जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।

गौरतलब है कि भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले की न्यायिक जांच जारी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जबकि विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…