नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में स्वास्थ्य, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी को देश की नई ग्रोथ इंजन बताते हुए कई बड़े ऐलान किए। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में हेल्थ, वेलनेस, टूरिज्म और जैव-विविधता आधारित सेक्टरों से लाखों नई नौकरियां पैदा की जाएं।
हेल्थ सेक्टर: 1 लाख नए AHP प्रोफेशनल
सरकार देश में नए AHP (Allied Health Professionals) संस्थान स्थापित करेगी।
- प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों में नए संस्थान खुलेंगे
- अगले 5 साल में 1 लाख AHP प्रोफेशनल सिस्टम से जुड़ेंगे
- देशभर में 5 क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर स्थापित करने की भी योजना
आयुष को मिलेगी नई ताकत
आयुष सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
- 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे
- आयुष फार्मेसियों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा
- जामनगर स्थित WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को और मजबूत किया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।
पशु-चिकित्सा क्षेत्र में भी बड़ा निवेश
- पशु चिकित्सा में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी योजना
- लगभग 1.5 लाख केयर प्रोवाइडर को प्रशिक्षित किया जाएगा
ऑरेंज इकोनॉमी: 2030 तक 20 लाख नौकरियां
ऑरेंज इकोनॉमी (टूरिज्म, वेलनेस, बायोडायवर्सिटी, क्रिएटिव सेक्टर) को सरकार नई रोजगार शक्ति के रूप में विकसित करेगी।
- 2030 तक इस सेक्टर में 20 लाख पेशेवरों की जरूरत
- आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पुलिकट झील के पास बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स विकसित होंगे
भारत करेगा ग्लोबल बिग कैट समिट की मेजबानी
भारत इस साल पहली बार ग्लोबल बिग कैट समिट की मेजबानी करेगा।
- 95 देशों के मंत्री और सरकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे
- संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में भारत को वैश्विक पहचान मिलेगी


