मोबाइल पूरी तरह बैन, आधा घंटा पहले बंद होगा गेट, 13.17 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
पटना। बिहार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को आदर्श, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के सभी 38 जिलों में 4-4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस तरह पूरे राज्य में कुल 152 मॉडल परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर शून्य सहनशीलता नीति के तहत तुरंत कार्रवाई करें।
मोबाइल पूरी तरह बैन, गेट आधा घंटा पहले बंद
परीक्षा के दौरान—
- केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा
- सभी केंद्रों पर सघन निगरानी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी
13.17 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस वर्ष इंटर की परीक्षा में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
- छात्राएं – 6,75,844
- छात्र – 6,42,002
पटना जिले में
- परीक्षार्थी – 73,963
- परीक्षा केंद्र – 84
मॉडल सेंटर सिर्फ छात्राओं के लिए
राज्य के सभी 152 मॉडल परीक्षा केंद्रों पर केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। इन केंद्रों पर—
- दंडाधिकारी
- वीक्षक
- सुरक्षाकर्मी
सभी महिलाएं होंगी।
इन केंद्रों को फूलों, गुब्बारों, कारपेटिंग और हेल्पडेस्क से सजाया गया है, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और सहज माहौल मिल सके।
पटना के 4 मॉडल परीक्षा केंद्र
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर
- कमला नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, यारपुर
- राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग
पहले दिन का शेड्यूल
प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45)
- जीव विज्ञान
- दर्शनशास्त्र
परीक्षार्थी: 5,02,317
द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से 5:15)
- अर्थशास्त्र (कला व वाणिज्य)
परीक्षार्थी: 55,964


