भागलपुर में ट्रेन से कटकर टेंट मिस्त्री की मौत, पाँच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भागलपुर।अंबा पाली रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें टेंट मिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मृतक की पहचान अशोक दास, निवासी पार्वती धोबिया कॉलेज स्थान, भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह अपने दो दोस्तों के साथ स्टेशन के आसपास घूमने गया था, तभी ट्रेन से गिरने के कारण उसका पैर और शरीर के कई अंग कट गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि अशोक दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और पाँच बच्चों का पिता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

मृतक के चाचा महेश दास ने बताया कि हादसे के दौरान मृतक के दोनों दोस्त वहीं मौजूद थे, लेकिन अशोक की मौत होते ही वे घटनास्थल से भाग निकले।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…