तेजस्वी यादव बोले : समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और वृद्धि होती है

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है। उन्होंने तंज किया कि अधिकारी एवं अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते हैं। विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर ये बातें कहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाती है। अधिकारी भी जानते हैं कि जब विपक्ष का दवाब बढ़ता है तो दिखावे व औपचारिकता के लिए मुख्यमंत्री अचानक ऐसी बैठक बुला लेते हैं।

जांता चलाती मां राबड़ी देवी की तस्वीर पोस्ट की

एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी यादव ने अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जाता चलाते हुए वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जीवन का संबल है मां, जीवन का सार है मां।

कहा, अधिकारी और अपराधी ऐसी बैठकों की असलियत जानते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…