28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगी लोजपा आर की रैली

पटना। लोजपा रामविलास पार्टी की गांधी मैदान 28 नवंबर को रैली होगी। रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलाश पांडेय ने की।

बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि वर्ष 2025 के विस चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के साथ पार्टी उतरेगी।

बैठक में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान समेत शंकर झा, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी आदि ने अपनी बातें रखी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…