तेजस्वी यादव ने पुलिसकर्मियों को दिए सुझाव, कहा-पुलिस लाइन में जाति आधारित मेस व्यवस्था बंद होनी चाहिए

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पुलिस से आमलोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की अपील की. साथ ही तेजस्वी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सीएम से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया. वहीं तेजस्वी ने पुलिस लाइन में जाति आधारित मेस सिस्टम को खत्म करने की अपील की है. उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने रहन-सहन पर भी ध्य़ान देने का सुझाव दिया है. तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन के 40 वें अधिवेशन का उद्घाटन करने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही है।

पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच तालमेल बेहतर हो इसको लेकर सरकार एवं कर्मचारी समेत सभी को पहल करने की ज़रूरत है. हमारी सरकार सभी के लिए काम करती है. कर्मचारियों की डिमांड कभी ख़त्म नहीं होती है और ऐसा होना भी चाहिए ताकि समय के साथ व्यवस्था में सुधार होता रहे. तेजस्वी ने कहा कि सरकार पुलिस को और बेहतर करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए सीएम नीतीश कुमार बहाली के साथ ही सुविधाओं में बढोतरी कर रहे हैं. यहां उठाए गए पुलिस के तमाम मुद्दों को सरकार के मुखिया सीएम नीतीश कुमार के समक्ष चर्चा कर उसके निदान करने की कोशिश करेंगे।

वहीं बैठक के बाद बाहर मीडिया के सवाल पर तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार ने नेहरू म्यूजियम का नाम बदल दिया है. इससे क्या फायदा होने वाला है. उन्हौने आरोप लगाया कि दरअसल मोदी सरकार आरएसएस के एजेंडों को आगे बढ़ रही है जिसमें आमलोगों से हित से जुड़ी मुद्दों के बजाय नाम बदलने,पुरानी विरासत को खत्म करने और भावनात्मक मुद्दों पर अपनी राजनीति करत है जो देश और समाज के हित में नहीं है।

बता दें कि बीएमपी में रविवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन के 40वें अधिवेशन का उद्घाटन किया. तेजस्वी यादव ने इस अधिवेशन का उद्घाटन किया. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया और आमलोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की अपील की. साथ ही तेजस्वी ने पुलिसकर्मियों की समसस्याओं का सीएम से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया. इस कार्यक्रम में विधान पार्षद सुनील सिंह समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें. वहीं इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद उपस्थित रहें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *