तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला : कहा, जनता को भय में जीने के लिए किया जा रहा मजबूर

बांका/जमुई, 3 मई — राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सरकार की कथनी और करनी में फर्क है, और जनता को डर के माहौल में जीने पर मजबूर किया जा रहा है।”

शुक्रवार को बांका और जमुई में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने के दौरान तेजस्वी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “यह स्वाभिमान की लड़ाई है। यदि जनता एक कदम आगे बढ़ेगी, तो हम चार कदम साथ चलेंगे।” उन्होंने बिहार को बदलने का संकल्प दोहराते हुए जनता से समर्थन की अपील की।

बांका के चांदन में तेजस्वी ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “पुलिस रक्षक नहीं, भक्षक बन गई है।” वहीं, जमुई में उन्होंने वैश्य समाज के मुद्दों पर बोलते हुए आरोप लगाया कि “मौजूदा सरकार व्यापारियों के खिलाफ काम कर रही है।”

तेजस्वी यादव की यह यात्रा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के साथ-साथ सरकार की नीतियों पर विरोध जताने की रणनीति के रूप में देखी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *