टीबी मुक्त भारत अभियान: भागलपुर में 25 टीबी मरीजों को डीएम ने वितरित किए प्रोटीन युक्त फूड पैकेट

भागलपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को भागलपुर के जिला पदाधिकारी ने 25 टीबी मरीजों के बीच प्रोटीन युक्त फूड पैकेट वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करना है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित एवं पौष्टिक आहार के माध्यम से टीबी को पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे डॉक्टरों के निर्देशानुसार दवाओं का नियमित सेवन करें और इलाज को बीच में न छोड़ें।

जिलाधिकारी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवार के सदस्यों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) भी दिलाया जाए, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी हैं। समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणि भूषण झा, जिला योजना समन्वयक जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: क्लासरूम में डेस्क पर सोते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव को माओवादियों की धमकी, 5% लेवी मांगी; नहीं देने पर ‘फौजी हमला’ की चेतावनी, SIT गठित

    Share Add as a preferred…