भागलपुर में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ कार्यक्रम, रेशम उद्योग के विकास पर मंथन

भागलपुर: रेशम निदेशालय, बिहार एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को रेशम भवन, भागलपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बिहार में रेशम उद्योग के समग्र विकास, मूल्य संवर्धन, उद्यमिता, कौशल विकास और रेशम उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करना था।

बैठक में डॉ. कर्मबीर जेना, वैज्ञानिक-डी, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CSB-CTRTI), रांची ने रेशम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, अनुसंधान आधारित नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों के व्यापक उपयोग और संस्थागत सहयोग से बिहार रेशम उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है।

वहीं, श्री राकेश कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी (MRMA), रेशम निदेशालय, बिहार, भागलपुर ने ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ कार्यक्रम के उद्देश्यों, विभिन्न योजनाओं और रेशम उत्पादकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों और उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और रेशम उद्योग को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में श्री बिप्लव प्रमाणिक, क्षेत्र सहायक, केरेबो रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, भागलपुर सहित विभागीय अधिकारी, रेशम उत्पादक, उद्यमी और अन्य हितधारक मौजूद रहे। इस दौरान एरी एवं तसर रेशम उत्पादन से जुड़े प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और उत्पादन, विपणन, मूल्य संवर्धन तथा उद्यमिता से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से रेशम उद्योग में महिलाओं और युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, बेहतर विपणन व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों और उद्यमियों को अधिक लाभ पहुंचाने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी हितधारक मिलकर कार्य करेंगे, ताकि बिहार का रेशम उद्योग नई गति प्राप्त करे और राज्य देश के अग्रणी रेशम उत्पादक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सके।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी तैयारियों की समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का आज भव्य आगाज: सुल्तानगंज में तैयारियां पूरी, लाखों कांवरियों के स्वागत को प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…