पटना एम्स के पीजी छात्र की संदिग्ध आत्महत्या, जांच जारी

पटना, 19 जुलाई 2025: पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के एक पीजी छात्र की शुक्रवार की रात मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक छात्र की पहचान यादेन्द्र साहु के रूप में हुई है, जो एमडी (स्त्री एवं प्रसूति विभाग) के छात्र थे और उड़ीसा के निवासी थे।

एम्स सूत्रों के अनुसार, छात्र हॉस्टल नंबर 10 के कमरे संख्या 515 में रह रहे थे। शनिवार सुबह जब उनका दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का उत्तर नहीं मिला, तो प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दरवाजा खोला गया, जहां छात्र का शव बेड पर पाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, छात्र ने संभवतः बेहोशी की दवा का उपयोग किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे पटना के लिए रवाना हो चुके हैं।

फिलहाल एम्स प्रशासन ने इस पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

यह मामला न केवल चिकित्सा शिक्षा के कठिन दबावों की ओर संकेत करता है, बल्कि छात्र मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवाद की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *