पटना पारस अस्पताल हत्याकांड: चंदन मिश्रा के साथ कमरे में मौजूद थे दो अन्य, एक को लगी गोली, दूसरा बाथरूम में छिपा

पटना, 19 जुलाई 2025: पारस एचएमआरआई अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के दौरान कमरे में दो अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें से एक दुर्गेश पाठक को गोली लग गई, जबकि दूसरा व्यक्ति कृष्णकांत पांडे बाथरूम में छिपकर जान बचाने में सफल रहा। यह जानकारी घायल दुर्गेश पाठक ने शास्त्रीनगर थाना में दिए आवेदन में दी है।

दुर्गेश पाठक के अनुसार, घटना 17 जुलाई की सुबह करीब 7:20 बजे की है। वह अस्पताल के कमरा संख्या 209 में चंदन मिश्रा के साथ मौजूद थे। उसी दौरान पाँच हथियारबंद अपराधी कमरे में घुसे और चंदन मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में दुर्गेश पाठक के दाहिने पैर के अंगूठे में गोली लगी और वह गिर पड़े। वहीं, कृष्णकांत पांडे अपनी जान बचाने के लिए कमरे के बाथरूम में बंद हो गए। हमले के करीब 15 मिनट बाद अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

घायल दुर्गेश पाठक ने अपने आवेदन में बताया है कि वे अपराधियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं। घटना के लगभग एक घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बताया कि चंदन मिश्रा की मौत हो चुकी है।

इस मामले में शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी संख्या 495/25 दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *