बेऊर जेल में अनंत सिंह के समर्थकों हंगामे के बाद दूसरी जेलों में भेजे जाएंगे कैदी, वार्ड खुला रखने वाले कक्षपाल सस्पेंड

पटना के बेऊर जेल में पूर्व विधायक अनंत सिंह के ‘वार्ड के खुला रहने’ के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा हंगामा और मारपीट करने का मामला अब तूल पकड़ लिया है. पूरे मामले की जांच का निर्देश जेल पुलिस महानिरीक्षक को दिया गया है वहीं इस मामले में चिन्हित 31 कैदियों को दूसरे जेल भेजने की भी कारवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जाता है कि अनंत सिंह के वार्ड के गेट को खुला छोड़ने और उनकी हत्या की आशंका को लेकर उनके समर्थकों ने जम कर हंगामा किया और कक्षपालों और सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी. इस दौरान जेल में भगदड़ मच गई।

बताया गया कि वार्ड खुला छोड़ने वाले कक्षपाल को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 30 से अधिक कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है तथा 31 कैदियों को चिन्हित किया गया हैं, जिन्हे अन्य जेलों में भेजे जाने की कारवाई शुरू की गई है।

इस बीच, बेऊर जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सिंह बेउर केंद्रीय कारागार में है. पिछले साल पटना की एक अदालत ने उन्हें एक मामले 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी थी।

  • Related Posts

    बिहार की इस ‘लव स्टोरी’ ने रुलाया! जेल में बंद था प्रेमी, गोद में थी नन्ही जान; औरंगाबाद की बेटी ने कोर्ट में ऐसे लिखा ‘इंसाफ’ का नया अध्याय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज से तेहरान तक तबाही: अमेरिका की घेराबंदी में ईरान, युद्ध निर्णायक मोड़ पर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *